तेरा इस कदर यूं मुस्कुरा देना
जैसे
मेरे उजङे दिल को हरा-भरा कर देना
तेरा इस कदर यूं बयां करना
जैसे
बिना कुछ कहे सब कुछ कह देना
तेरा इस कदर यूं चल देना
जैसे
मेरे मन के गाँव को उजाङ कर जाना
संघर्ष से सीखा है मैंने (१) संघर्ष से सीखा है मैंने, तिनके ...
No comments:
Post a Comment