संघर्ष से सीखा है मैंने
(१) संघर्ष से सीखा है मैंने,
तिनके से नाव को पार कर जाना
भूत की छांव को भुलाकर,
वर्तमान को स्वीकार कर जाना
(२) संघर्ष से सीखा है मैंने,
कर्त्तव्यनिष्ठा की डोर बन जाना
आदर्श के मोतियों को पिरोकर,
गांठ बनकर, एक छोर बन जाना
(३) संघर्ष से सीखा है मैंने,
अपूर्ण स्वप्नों को फिर जीवित करना
मेहनत के पसीने से सींचकर,
पौधे को वृक्ष में परिवर्तित करना
(४) संघर्ष से सीखा है मैंने,
मरकर भी अमर्त्य हो जाना
स्व-ज्वाला में तपकर,
प्रकाशमयी आदित्य हो जाना
(५) संघर्ष से सीखा है मैंने,
साहस से हालात से लङ जाना
हौसले की शमशीर लेकर,
अभागे भाग्य से भिङ जाना
- सुनिल जांगिड़
No comments:
Post a Comment