हमने देखा है कि मनुष्य इस धरती पर जन्म लेते ही इस सोच में पड़ जाता है की हमें भगवान ने किसलिए भेजा है क्योंकि बिना किसी उद्देश्य के तो कुछ भी घटित नहीं होता है। इसलिए मैंने इसे अपने ऊपर लेते हुए ही ये कुछ पंक्तियाँ लिखी है उम्मीद है आप लोगों को ये जरूर पसन्द आयेगी। आशा करता हूँ की आप मेरे इस प्रयास को सराहेंगे
तो पेश है---आखिर क्यों हूँ मैं
अब तक उम्मीद की तलाश में हूँ या
उम्मीदों के पूर्ण न होने के दुख में हूँ
आखिर क्यों हूँ मैं
ख्वाब को हकीकत बनाने में हूँ याख्वाबों से निकलने के प्रयास में हूँ
आखिर क्यों हूँ मैं
कामयाबी के नये पथ की ओर हूँ यानाकामयाबी की वजह ढूँढ रहा हूँ
आखिर क्यों हूँ मैं
जहाँ को कुछ देने की आस में हूँ याइस जहाँ में यूं ही खो जाने में हूँ
आखिर क्यों हूँ मैं
प्यार के जाल में फँस जाने में हूँ या
प्यार से जग को जीत जाने की जद में हूँ
आखिर क्यों हूँ मैं
अपने हाथों को सख्त बनाने के लिए हूं याकिसी के समक्ष हाथ फैलाने के लिए हूँ
आखिर क्यों हूँ मैं
पिता का सहारा बनने इस जहाँ में हूँ याजहाँ-तहाँ उन्हें बेसहारा छोङने में हूँ
आखिर क्यों हूँ मैं.........
It's very nice
ReplyDeleteThank you Ramu
Delete